Tumbbad 2 Release Date Out: सोहम शाह (Soham Shah) की हॉरर फिल्म तुम्बाड ने सभी को इंप्रेस किया था। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच फिल्म तुम्बाड के सीक्वल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब मेकर्स ने फिल्म हॉरर फिल्म तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) का एक पोस्टर शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-सोहम शाह ने शुरू की फिल्म की शूटिंग, मुहूर्त पूजा में पहुंचे बोनी कपूर)

इस दिन लौटेगा भूखा 'हस्तर' (pic credit-instagram)
तुम्बाड 2 का पोस्टर आउट
सोहम शाह की हॉरर फिल्म तुम्बाड साल 2018 में बड़ी हिट रही थी। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे डरावनी और बेहतरीन बनी हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म की सफलता के बाद से फैंस उसके सीक्वल तुम्बाड 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब सोहम शाह ने आधिकारिक तौर पर तुम्बाड 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 3 दिसंबर 2027 को थिएटर्स में रिलीज होगी। सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'एक पाप से भरा हुआअतीत, एक अंधकारपूर्ण भविष्य। भूख बढ़ रही है, लालच की विरासत जारी है…प्रलय आएगा तुम्बाड 2। (ये भी पढ़ें-'तुम्बाड 2' के लिए सोहम शाह ने इस प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ, 200 दिन चलेगी शूटिंग)
तुम्बाड 2 में धमाल मचाएगा ये एक्टर
बताते चलें कि तुम्बाड 2 को पहली फिल्म से भी ज्यादा शक्तिशाली और बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। फिल्म की कहानी और स्केल को बढ़ाया जाएगा, लेकिन पहली फिल्म का खास माहौल और टोन बरकरार रखा जाएगा। सोहम शाह ने कहा कि तुम्बाड 2 उनके लिए बहुत खास फिल्म है और वे सीक्वल में उस दुनिया को और गहराई के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। पहली फिल्म राही अनिल बर्वे ने निर्देशित की थी, लेकिन तुम्बाड 2 का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म सोहम शाह की कंपनी सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। दर्शक तुम्बाड 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
