बॉलीवुड

सीमा सजदेह से तलाक के बाद सोहेल खान को मिला अकेलेपन का सहारा !! इस हसीना संग आईपीएल 2025 मैच किया एन्जॉय

Sohail Khan Spotted with Shefali Bagga: अभिनेता सोहेल खान को बीती रात टीवी एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया। पहले दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मैच देखा और फिर साथ में गाड़ी में बैठकर निकल पड़े। सोशल मीडिया पर इनकी वीडियोज वायरल हो रही हैं। फैंस का कहना है कि सोहेल को दोबारा से साथी मिल गया है।

Image

Sohail Khan Spotted with Shefali Bagga

Sohail Khan Spotted with Shefali Bagga: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ( Sohail Khan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर सीमा सजदेह( Seema Sajdeh) को तीन साल पहले ही तलाक दे चुके हैं। इसके बाद सोहेल खान अकेले ही नजर आते हैं। हालांकि कल रात आईपीएल मैच 2025 के दौरान वह टीवी की फेमस एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ नजर आए। दोनों ने साथ में मुंबई v/s बेंगलुरु का मैच देखा। मैच के बाद दोनों को साथ में एक ही कार में घर जाते हुए भी स्पॉट किया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली बग्गा( Shefali Bagga) को अभिनेता सोहेल खान( Sohail Khan) के साथ आईपीएल मैच देखकर बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए आरसीबी और एमआई के मैच को देखने सोहेल खान पहुंचे थे। उनके साथ दोस्तों की जोड़ी थी जिसमें एक्ट्रेस शेफाली बग्गा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल खान को शेफाली के कंधे पर हाथ रखकर फोटो क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है। दोनों की बान्डिंग को देखकर फैंस यही पूछ रहे हैं कि इनके बीच क्या चल रहा है।

बता दें कि शेफाली बग्गा ( Shefali Bagga) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कल रात के मैच की फोटोज शेयर की हैं जिसमें पीछे स्टेडियम का नजारा साफ दिख रहा है। येलो स्पोर्ट्स आउट्फिट के साथ ब्लू जैकिट में शेफाली बेहद सुंदर लग रही है। वहीं सोहेल खान ने अपने लुक को नॉर्मल रखा है। उन्होंने ब्लू टी-शर्ट पहनी है और वह मैच एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। सोहेल खान के तलाक की बात करें तो अभिनेता ने 2022 में अपनी पत्नी सीमा सजदेह को तलाक दे दिया था। कपल को एक बेटा भी है जो अब सोहेल के पास ही रहता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article