Sohail Khan on Vacation with Family: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान( Sohail Khan) और उनकी एक्स पत्नी सीमा सजदेह ( Seema Sajdeh) का करीब 2 साल पहले तलाक हो गया था। तलाक के बाद कपल अलग हो गया लेकिन दोनों बच्चों ने इन्हें जोड़े रखा। हाल ही में एक्स कपल साथ में लंदन घूमता नजर आया। अपने दोनों बेटो निर्वाण और योहान के साथ सोहेल ने लंदन में एन्जॉय किया। बाप बेटों के साथ सीमा सजदेह भी नजर आई। सोहेल खान ने लंदन ट्रिप की तस्वीरें शेयर की है। आइए दिखाते हैं इन्होंने कैसे एन्जॉय किया
सोहेल खान( Sohail Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह बच्चों के साथ वेकेशन का मजा ले रहे हैं। सोहेल खान के साथ उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ( Seema Sajdeh) और दोनों बच्चे साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि कपल बच्चों के साथ स्पेशल टाइम बीता रहा है। तस्वीरों में सीमा, सोहेल और बच्चे लंदन ब्रिज के पास पोज देते हुए मस्ती करते नजर आए। उन्हें आइसक्रीम और रिक्शा की सवारी का आनंद लेते भी देखा जा सकता है। सभी साथ में खुश हैं और यह एक परफरेक्ट फैमिली फोटो लग रही है। इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
सोहेल और सीमा की कहानी
सोहेल और सीमा की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो इन्होंने उन्होंने भागकर शादी की थी। बाद में उनके दो बेटे हुए। हालाँकि, शादी के 24 साल बाद, इस जोड़े को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और आखिरकार वे अलग हो गए, आधिकारिक तौर पर 2022 में कपल ने तलाक की बात कही थी। तब से, दोनों बच्चों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। सीमा ने खुले तौर पर कहा है कि "बच्चे पहले आते हैं।
