Parineeti Chopra-Raghav Chadha Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले सांसद पति राघव चड्ढा (आम आदमी पार्टी से) के साथ पंजाब के स्वर्ण मंदिर (अमृतसर में) पहुंचीं। दोनों ने वहां न सिर्फ मत्था टेक पूजा की बल्कि लंगर 'सेवा' में हिस्सा ले श्रद्धालुओं के जूठे बर्तन भी धोए। दोनों के बर्तन धोने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है और उस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह फोटो-वीडियो इसलिए भी खास हो जाते हैं क्योंकि दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में ऊंचे पायदान पर हैं और उसके बाद उनकी ओर से इस तरह के जमीनी रवैये का सामने आना लोगों के दिल जीतने वाला है।
वैसे, रोचक बात यह है कि दोनों का यह दौरा ऐसे वक्त पर हुआ, जब दोनों के परिवार इनकी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। चोपड़ा और चड्ढा शनिवार को मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे, जबकि परिणीति ने ट्वीट किया, ''इस बार उनके (राघव) साथ मेरा यहां आना और भी ज्यादा खास था।''
इस बीच, राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट के जरिए बताया, ''स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और अरदास की। परिणीति चोपड़ा का मेरे साथ होना और भी खास था। आज अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी में आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।'' परिणीति-राघव की 13 मई, 2023 को दिल्ली में हुए समारोह में सगाई हुई थी।
हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों को इस तरह बर्तन धोते देख कुछ लोगों ने इस पर उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया। एक यूजर ने लिखा कि सेवा...भाई, यह सेवा तो हम जमाने से करते आ रहे हैं...पर किसी ने हमारा वीडियो नहीं बनाया। दूसरे हैंडल से कहा गया- अमीर लोग सिर्फ कैमरे के सामने ही सेवा करते हैं। इसे सेवा नहीं...पब्लिसिटी स्टंट कहते हैं। राजनेताओं के लिए यह वोट कहलाता है! एक्टर और नेता मिलकर धर्म का अच्छा मजाक बनाते हैं। उन्हें ऐसा करने पर शर्म आनी चाहिए।
