बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par Trailer Review: रितेश देशमुख ने आमिर-जेनेलिया को बताया "EXTRAORDINARY"

Sitaare Zameen Par Trailer Review: आमिर खान (Aamir Khan) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर कुछ देर में ही दर्शकों के सामने होगा। ट्रेलर रिलीज करने से पहले रितेश देशमुख ने ट्वीट करके लोगों को बताया है कि ये बेमिसाल है। रितेश ने सितारे जमीन पर ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू फैंस के साथ शेयर करके सबसे उत्साह बढ़ा दिया है।

Image

Sitaare Zameen Par Trailer Review

Sitaare Zameen Par Trailer Review: लाल सिंह चड्ढा बुरी तरह से फ्लॉप हो जाने के बाद आमिर खान ने लम्बा ब्रेक ले लिया था। आमिर एक अच्छी स्क्रिप्ट के साथ बॉलीवुड में सफल वापसी करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने सितारे जमीन पर की कहानी पर भरोसा जताया है। सितारे जमीन पर का ट्रेलर कुछ ही देर में दर्शकों के सामने होगा, जिसकी जानकारी खुद मेकर्स ने लोगों को दी है। फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर दर्शकों को दिखाने से पहले मेकर्स ने इसे कुछ खास लोगों को दिखाया है, जिनमें रितेश देशमुख भी शामिल हैं। रितेश ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताया है कि उन्हें सितारे जमीन पर का ट्रेलर कैसा लगा है?

रितेश देशमुख को पसंद आया फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर

कलकारा रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा फिल्म सितारे जमीन पर में अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी, जिस कारण मेकर्स ने उन्हें इसका ट्रेलर पहले ही दिखा दिया है। रितेश देशमुख ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उन्हें ये काफी ज्यादा पसंद आया है। रितेश देशमुख ने इस ट्रेलर की तारीफ में केवल एक शब्द लिखा है और वो शब्द "EXTRAORDINARY" है। रितेश के इस पोस्ट से आप समझ सकते हैं कि उन्हें सितारे जमीन पर का ट्रेलर कितना अच्छा लगा है।

ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी सितारे जमीन पर

अभिनेता आमिर खान ने फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी सितारे जमीन पर को थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे। खबरों की मानें तो ओटीटी के चक्र से आजाद होने के लिए आमिर खान अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर पे-पर-व्यू के आधार पर रिलीज करेंगे। आमिर खान चाहते हैं कि उनकी फिल्म को देखने के लिए दर्शक रुपये खर्च करें क्योंकि फिल्ममेकिंग महंगा बिजनेस है। आमिर खान अगर अपने एक्सपेरिमेंट से सफल हो जाते हैं तो आने वाले वक्त में कुछ और अभिनेता अपनी फिल्मों को ओटीटी की जगह पे-पर-व्यू मॉडल पर यूट्यूब पर रिलीज करते दिखाई दे सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article