बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par: 2-3 नहीं आमिर खान की फिल्म में नजर आएंगे 10 किरदार!! ट्रेलर रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Sitaare Zameen Par: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के अलावा अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। हाल ही में आमिर खान ने बताया कि इस फिल्म में 10 किरदार नजर आने वाले हैं।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के अलावा अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। इस अपडेट को सुनकर आपको भी काफी खुशी होगी। आइए जानते हैं कि आमिर खान ने इस फिल्म के कास्ट के बारे में क्या जानकारी दिए हैं।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर ने फिल्म से जुड़े किरदारों के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म में 1, 2 नहीं बल्कि कुल 10 मेन किरदार होने वाले हैं। अब इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। एक्टर ने बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ में जो मेन किरदार हैं, उनमें से कुछ डाउन सिंड्रोम हैं तो कुछ ऑटिस्टिक हैं।

दिव्यांगों द्वारा निभाया जाएगा किरदार

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म तारे जमीन पर साल 2007 में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। एक्टर ने बताया कि फिल्म में कुछ मेन किरदारों को दिव्यांगों द्वारा भी निभाया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज होने वाली है। फैंस इस दिन का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आने वाली हैं। जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है उस दिन सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हो रही है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 1 मई को रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी शामिल हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article