Akshay Kumar and Mohit Suri Next is Psycho: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने एक्टिंग करियर को एक बार फिर सक्सेसफुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आने वाले समय में अक्षय कुमार के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिसकी शूटिंग में वो बेहद बिजी हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) के साथ मिला लिया है। अपने अब तक के फिल्मी करियर में यह पहली बार है जब अक्षय कुमार और मोहित सूरी एक साथ किसी के लिए साथ आए हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मोहित सूरी के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में अक्षय कुमार को फाइनल किया गया है। इस एक्शन थ्रिलर का टाइटल 'साइको' (Psycho) रखा गया है। मोहित सूरी की इस फिल्म में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को प्रोड्यूस करने का जिम्मा रोहित शेट्टी ने उठाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल फर्स्ट हाफ में शुरू कर दी जाएगी और इसे 40 दिन के लंबे शेड्यूल के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें अक्षय कुमार को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में अहम कैमियो करते हुए देखा जाएगा। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी की है। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'खेल-खेल में' जैसी कई फिल्में हैं।
