बॉलीवुड

'Singham Again' के लिए निडर होकर शूट करेंगे Salman Khan !! सेट पर होगा भारी बंदोबस्त

Salman Khan to Shoot for Singham Again: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में कैमियो रोल के लिए हां कर दी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू की जाएगी।

Image

Ajay Devgn and Salman Khan

Salman Khan to Shoot for Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लगातार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों की वजह से सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में भी देरी हो रही है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के लिए सलमान खान कैमियो की शूटिंग करने वाले थे लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए मेकर्स ने इसे टाल दिया था। मगर अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार भाईजान ने निडर होकर 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने का फैसला कर लिया है।

पिंकविला के करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि सलमान खान अपने वादे के पक्के निकले हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बीच भी उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने का निर्णय लिया है। इस मूवी में उन्हें चुलबुल पांडे का रोल निभाते हुए देखा जाएगा। इस कैमिया की शूटिंग एक दिन में पूरी कर ली जाएगी। रोहित शेट्टी ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि शूटिंग पर बेहद टाइट सिक्यूरिटी रहेगी।

सूत्र ने यह भी कहा है कि रोहित ने हाल ही में सलमान खान के मुलाकात भी थी। सलमान खान ने अजय देवगन और रोहित शेट्टी को भाई बताते हुए कहा कि वो कैमियो करने को तैयार हैं। भाईजान के फैन्स भी उन्हें चुलबुल पांडे की भूमिका में देखने के लिए बेताब हैं। रोहित शेट्टी की ये मूवी 1 नवंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर और और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर को मुख्य विलेन के रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article