बॉलीवुड

Singham Again: मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद इस बीमारी का शिकार हुए अर्जुन कपूर? बुरे वक्त पर तोड़ी चुप्पी

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है। कुछ समय पहले ही एक्टर ने बताया था कि वह सिंगल हैं। इस बीच अब अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू करते वक्त अर्जुन काफी परेशानियों से गुजर रहे थे।

Image

Arjun kapoor reveals he was diagnosed with Mild Depression

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन में धमाकेदार वापसी कर ली है। फिल्म में विलेन के रोल में अर्जुन कपूर को काफी सराहा गया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जिस समय उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म साइन की उस समय वह पर्सनल, प्रोफेशनल, मेटंली और फिसीकली काफी परेशान थे और उनकी जिंदगी में चीजें अच्छी नहीं चल रही थीं। अर्जुन के इस बयान को अब लोग उनके ब्रेकअप से भी जोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि अर्जुन अपने पोस्ट ब्रेकअप फेज के बारे में ही बात कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए, अर्जुन कपूर ने आगे खुलासा किया कि जब रोहित शेट्टी ने उन्हें फिल्म के लिए अपने लुक पर काम करने के लिए कहा, तो उन्होंने इसे अपने पर्सनल ग्रोथ के लिए भी इसपर काम करना शुरू किया। जब वह एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें यकीन नहीं होता था कि वह सच में यह फिल्म कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने यह तक सोचना शुरू कर दिया था कि क्या वह सच में फिल्मों के लिए बने हैं, क्या फैंस कभी उन्हें देखना भी चाहेंगे?

उन्होंने कहा, 'मैं शूटिंग के वक्त भी लोगों से दूर रहता था, बाकी एक्टर्स से अलग-थलग रहता था।' हालांकि उन्हें यकीन था कि वह यह रोल काफी अच्छे से निभा सकते थे, हालांकि उन्हें शक था कि लोग उन्हें देखना चाहेंगे भी या नहीं।

इस बीमारी का शिकार हुए अर्जुन

अर्जुन ने कहा,'मैंने थेरेपी लेनी शुरू कर दी... डिप्रेशन और थेरेपी पिछले साल शुरू हुई.. मुझे नहीं पता था कि मैं उदास था या नहीं, मुझे पता था कि कुछ काम नहीं कर रहा था... मेरी जिंदगी पर फिल्म बनाई गई थी, और अब अचानक मैं दूसरे लोगों का काम देखता था और मन ही मन सोचता था, 'क्या मैं कर पाऊंगा या मुझे मौका मिलेगा?' मैं कभी भी निगेटिव इंसान नहीं रहा, लेकिन यह मेरे अंदर बहुत बुरी तरह से पनपने लगा... मैंने थेरेपी शुरू की और कुछ डॉक्टर्स के पास गया, जिनसे कोई फायदा नहीं हुआ। तो, मैं फिर से परेशान हो गया। फिर मुझे कोई ऐसा व्यक्ति मिला जिसने वास्तव में मुझे बोलने का चांस जिया। उस समय उसने मुझे हल्के डिप्रेशन से आराम मिला'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article