बॉलीवुड

Singham Again: अजय देवगन ने साझा किया Ranveer Singh का धांसू लुक, झूम उठे फैन्स

Ranveer Singh's Look From Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। बता दें रणवीर सिंह इस फिल्म में सिम्बा के रोल दोहराते नजर आएंगे।

Image

Ranveer Singh

Ranveer Singh's Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) काफी लंबे से सुर्खियों में है। बीते कुछ दिनों में मेकर्स ने फिल्म के एक्टर्स के लुक को इंटरनेट पर शेयर किया है। हाल ही में अजय देवगन ने भी फिल्म 'सिंघम अगेन' से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के किलर लुक को शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह को मस्तमौला अंदाज में देखा जा सकता है।

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणवीर सिंह के लुक को साझा करते हुए लिखा, 'मेरे टीम का सबसे शरारती ऑफिसर 'सिम्बा' से मिलिए।' पोस्टर में रणवीर सिंह को पुलिस ऑफिसर की वर्दी में देखा जा सकता है। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में भगवान हनुमान की तस्वीर भी नजर आ रही है। अजय देवगन ने इस पोस्टर को शेयर करने के साथ-साथ फैन्स की भी बेताबी बढ़ा दी है। कई लोगों ने तो कमेंट्स में अभी से 'सिंघम अगेन' को ब्लॉकबस्टर बता दिया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को भी स्पेशल रोल में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। कुछ समय पहले फिल्म के सेट से रणवीर सिंह, अजय देवगन और रोहित शेट्टी की पिक्स भी वायरल हुई थीं। हालांकि फिल्म के मुहूर्त के दौरान अक्षय कुमार नजर नहीं आए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article