Harshvardhan Rane Upcoming Movie Name Reveal: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि अपनी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट भी सामने आए थे। इसी बीच मेकर्स ने हर्षवर्धन राणे की अगली फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है। एक्टर हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सादिया खतीब (Sadia Khateeb) भी धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म का क्या नाम है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
ये होगा हर्षवर्धन राणे की फिल्म का नाम
हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हर्षवर्धन राणे अपकमिंग फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म का नाम 'सिल्ला' (Silaa) होगा। फिल्म के नाम के ऐलान के साथ-साथ फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में हर्षवर्धन और सादिया खून से सने चेहरों और जख्मी हाथों के साथ एक-दूसरे को पकड़े नजर आए। पोस्टर के बैकग्राउंड में आग की लपटें दिख रही हैं। इस फिल्म में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के विनर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) खलनायक की भूमिका में हैं, जो कहानी में नया ट्विस्ट लाएगा। फिल्म के ऐलान के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की फिल्म 'सिल्ला' का ऐलान होने के बाद हर तरफ इस मूवी को लेकर चर्चा हो रही है। इस फिल्म का लोगों बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'सिल्ला' की शूटिंग कल यानी 1 जुलाई से शुरू होने वाली है। हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की फिल्म 'सिल्ला' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
