बॉलीवुड

Sikandar Teaser: सलमान खान-रश्मिका मंदाना की सिकंदर के टीजर में दिखेंगी ये 5 चीजें, फैंस की होगी बल्ले-बल्ले

Sikandar Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर सिकंदर (Sikandar) ईद 2025 पर दर्शकों के सामने होगी। फिल्म सिकंदर के मेकर्स 27 फरवरी को 3:33 मिनट पर इसका टीजर दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसके लिए सभी एक्साइटेड हैं। आइए आपको सिकंदर टीजर (Sokandar Teaser) रिलीज होने से पहले बताते हैं कि दर्शकों को इसमें क्या-क्या खास देखने को मिलेगा?

Image

Sikandar Teaser

Sikandar Teaser Details OUT: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पिछले काफी दिनों से अपनी एक्शन एंटरटेनर सिकंदर (Sikandar) की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसे डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस (AR Murugadoss) बना रहे हैं। फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ अदाकारा रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी, जो इन दिनों हिट फिल्मों की गारंटी मानी जा रही हैं। फिल्म सिकंदर को निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर तले बनाया है, जिस कारण भी इसको लेकर दर्शक उत्साहित हैं। सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की जोड़ी जब-जब बॉक्स ऑफिस पर आई है तो बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटे हैं। साजिद नाडियाडवाला कुछ ही देर में फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज करेंगे, जिसके लिए सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर निगाहें टिकाकर बैठे हैं। सिकंदर टीजर तो 3:33 पर दर्शकों के सामने होगा, उससे पहले आइए आपको बताते हैं कि इसमें आपको कौन-कौन सी 5 चीजें देखने को मिलेगी?

कमबैक ऑफ सलमान खान

सलमान खान के स्वैग का कौन दीवाना नहीं हैं? जब भी उनकी एक्शन एंटरटेनर आती है, दर्शक उत्साहित हो जाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो जादू नहीं बिखेर पायी हैं, जिसके लिए वो जानी जाती हैं। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म सिकंदर के साथ दर्शकों को पुराना वाला टाइगर देखने को मिलेगा, जिसके लिए वो काफी दिनों से मिस कर रहे हैं।

बड़े-बड़े एक्शन सीन्स

डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस ने फिल्म सिकंदर को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि फिल्म सिकंदर के एक्शन सीन्स काफी नए हैं, जो अब तक बॉलीवुड फिल्मों में देखने को नहीं मिले हैं। ट्रेड पंडितों के अनुसार, सलमान खान की सिकंदर एक्शन फिल्मों की नई परिभाषा गढ़ेगी, जिसकी शुरुआत इसके टीजर के साथ हो जाएगी।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सिकंदर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। सलमान खान के साथ बहुत कम हीरोइन्स ही अच्छी लगती हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना का नाम जुड़ने जा रहा है। रश्मिका पिछले कुछ समय से लगातार हिट फिल्में दे रही हैं, जिस कारण भाईजान के फैंस मान रहे हैं कि वो सलमान खान के जीवन में भी हिट मूवीज का सूखा खत्म करेंगी।

एआर मुर्गडॉस का कमाल का डायरेक्शन

डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस एक वक्त अपनी शानदार एक्शन मूवीज के लिए जाने जाते थे, जिनमें जबरदस्त ह्यूमर हुआ करता था लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पायी हैं। फिल्म सिकंदर के साथ उनके पास वापसी करने का अच्छा मौका है। एआर मुर्गडॉस ने सिकंदर के लिए जी तोड़ मेहनत की है, जिसका एक नजारा दर्शकों को टीजर में देखने को मिलेगा।

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान का जादू

बॉलीवुड के अगर सफल एक्टर-निर्माता की जोड़ी की लिस्ट बनाई जाए तो सलमान-साजिद का नाम सबसे ऊपर आएगा। पिछले लम्बे समय से ये दोनों साथ में नहीं आए हैं, जिस कारण दर्शक इनकी जोड़ी को मिस कर रहे थे। सिकंदर के साथ ये जोड़ी फिर से जादू बिखेरेगी, जिसका नजारा सिकंदर टीजर में देखने को मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article