बॉलीवुड

Sikandar Teaser Fans Reaction: फुल एक्शन मोड में नजर आए सलमान खान, टीजर देख फैन ने कहा-"इंसाफ नहीं साफ करने आया है..."

Sikandar Teaser Fans Reaction:सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस इस टीजर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस टीजर में भाईजान का दमदार एक्शन मोड देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि टीजर देखने के बाद लोग कैसा रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Sikandar

Sikandar Teaser Fans Reaction: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे है। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फैंस इस टीजर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सलमान खान लास्ट टाइम फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। उसके बाद से लोग उन्हें बड़े पर्दा पर दोबारा देखना का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कि उनकी फिल्म का टीजर देखने के बाद लोग कैसा रिएक्शन दे रहे हैं।

टीजर में एक्शन का तड़का, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त वीएफएक्स देखने को मिल रहे हैं। सिकंदर के टीजर में भाईजान का जो जलवा दिखा है, वो किसी धमाके से कम नहीं। जैसे ही स्क्रीन पर सलमान खान आते हैं, उनके दमदार डायलॉग्स सुनकर फैंस दीवाने हो जाते हैं। "इंसाफ नहीं, साफ करने आया हूं!" – बस इस एक लाइन में सिकंदर के तेवर समझ आ जाते हैं। ये सिर्फ कानून की लड़ाई नहीं, बल्कि सिस्टम की सफाई का एलान है। और फिर आता है दूसरा धांसू डायलॉग— "कायदे में रहो… फायदे में रहो। वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो!" भाई की ये बात सीधे दिल में उतर जाती है। सिकंदर साफ कर देता है कि जस्टिस सिर्फ कानून मानने का नाम नहीं, बल्कि सही फैसले लेने का जज़्बा भी है।

फैंस इस टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भाईजान की फिल्म सिकंदर के टीजर को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों के उम्मीदों में खरी उतारती हैं कि नहीं। इस फिल्म में पहली बार रश्मिका मंदाना और सलमान खान बड़े पर्दा पर नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म से नई जोड़ी देखने को मिलने वाली है। सिकंदर में रश्मिका और सलमान रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग हुई शुरू

सलमान खान की 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फिल्म में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शर्मन जोशी सहित कई सितारे शामिल है। इस फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article