Anupam Kher-Sikandar Kher Video: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अनुपम खेर का कभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर छा जाती है। इसी बीच अनुपम खेर का एक नया वीडियो सामने आय है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अनुपम खेर के इस वीडियो में अपने बेटे सिकंदर खेर (Sikandar Kher) के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सिकंदर खेर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
सिकंदर खेर ने मारा थप्पड़
एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि एक्टर का एक वीडियो है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। इस वीडियो में अनुपम खेर अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत सिकंदर खेर करते हैं, जहां वो दर्शकों को बताते हैं कि उनके पिता अनुपम खेर का हाल ही में दांत निकलवाने का ऑपरेशन हुआ था। बातचीत के दौरान अनुपम कहते हैं कि दांत निकालने के बाद उनके गाल का एक हिस्सा अभी भी सुन्न है। ये सुनकर सिकंदर मजाक में कहते हैं कि किसी ने उनके पिता को उल्टे हाथ से मारा होगा। वो अपना हाथ अनुपम के चेहरे के पास ले जाते हैं। इस पर अनुपम गुस्से में बोल पड़ते हैं, 'क्या करने वाला है? ज्यादा जोर से लगा ना, उल्टे हाथ से मारूंगा, तेरी नाक पर, नाक तोड़ दूंगा।'अनुपम खेर की चेतावनी के बावजूद सिकंदर खेर ने मजाक में अपने पिता अनुपम खेर के गाल पर हल्का सा थप्पड़ मार दिया। इससे अनुपम खेर चौंक गए। फिर सिकंदर ने हंसते हुए कहा, 'क्या करोगे आप?' जब सिकंदर ने दोबारा मारने की कोशिश की, तो अनुपम खेर ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया।
यहां देखें अनुपम खेर-सिकंदर खेर का वीडियो
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सिकंदर खेर और अनुपम खेर के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हर कोई बाप-बेटे की इस मस्ती को काफी पसंद कर रहा है। सिकंदर खेर और अनुपम खेर के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
