बॉलीवुड

EXCLUSIVE: पत्नी किरण खेर की बीमारी अनुपम खेर ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब मुझे पता चला तब मैं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 29, 2025, 09:35 AM IST

Anupam Kher on Wife Cancer: बॉलीवुड फेमस एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी पत्नी किरण खेर (Kirron Kher) की कैंसर जर्नी पर दिल छू लेने वाला खुलासा किया है। अनुपम ने बताया कि जब किरण को 2021 में मल्टीपल मायलोमा (Multiple Myeloma) डायग्नोज हुआ, तब वो अमेरिका में थे।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Anupam Kher on Wife Cancer: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अनुपम खेर की तस्वीरें और बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। अनुपम खेर कभी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों पर राय रखते हुए नजर आते हैं। इन सब के बीच अनुपम खेर का Zoom को दिया इंटरव्यू काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर बोलते नजर आए। तो चलिए जानते हैं अनुपम खेर ने अपने इंटरव्यू में क्या खुलासा किया है।

पत्नी के कैंसर पर अनुपम खेर ने कही ये बात

Zoom को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, अनुपम खेर ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) के कैंसर डायग्नोसिस के मुश्किल समय के बारे में बात की। एक्टर ने यंग जनरेशन के लिए एक सफल रिलेशनशिप के लिए टिप्स भी शेयर किए। जूम से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'जिंदगी में आप उन च्वाइस से जाने जाते हैं, जो आप मुश्किल वक्त में करते हैं, अच्छे वक्त में नहीं। मैं इस सिचुएशन में ऐसे बिहेव करूंगा, क्योंकि आप नहीं जानते कि रिलेशनशिप या लाइफ किसी भी वक्त क्या टर्न लेगी। आप नहीं जानते अगला मोमेंट, लेकिन मैं हमेशा सभी को बताता हूं कि जब आप मुश्किल वक्त में होते हैं, तो आप कैसे बिहेव करते हैं, कैसे रिएक्ट करते हैं, वो तय करता है कि आप किस तरह के इंसान हैं।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'किरण और मैंने शादी के 40 साल पूरे कर लिए हैं। जरूरी नहीं कि हम इतने साल साथ रहे, वो 10 साल MP थीं तो आती-जाती रहती थीं और मैं अमेरिका में न्यू एम्सटर्डम नाम का शो कर रहा था और मुझे 3 सीजन का एक्सटेंशन मिला। जब मैं तीसरे सीजन की शुरुआत कर रहा था, मुझे पता चला कि किरण को मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ है और मेरा रिएक्शन था कि मुझे उनके पास होना चाहिए।'

अनुपम खेर का हैप्पी, सफल रिलेशनशिप/मैरिज का मंत्र

अनुपम खेर इस इंटरव्यू के दौरान अपनी सफल शादी पर भी बात की और साथ ही साथ इसका मंत्र भी बताया। अनुपम खेर ने कहा कि 'रिलेशनशिप में साहस बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि साहस आपको ये च्वाइस बनाने में मदद करता है। प्रोफेशनली, वो मेरे लिए बहुत बड़ा था, उस शो का हिस्सा बनना। फाइनेंशियली वो बहुत बड़ा था, उस शो का हिस्सा बनना, मेरा सपना था कि मैं इंटरनेशनल एक्टर बनूं और वो शो उसे पूरा कर सकता था। लेकिन मेरे लिए वापस आना जरूरी था। और ये नहीं कि मैं वापस आया और उनके साथ बैठ गया, लेकिन ये कुछ ऐसा है जो एक को करना चाहिए। मेरा किरण खेर के साथ रिश्ता बहुत रिस्पेक्ट का है। आपको बता दें कि अनुपम खेर और किरण खेर ने 26 अगस्त, 1985 को एक-दूसरे से शादी की।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article