बॉलीवुड

प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के चारों ओर जमा हुए लोग तो भड़के पति सिद्धार्थ, बोले 'पीछे हटो...'

Sidharth gets angry on media: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) 23 अप्रैल के दिन पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का मेडिकल चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे थे। जब कियारा और सिद्धार्थ क्लिनिक से बाहर आए तब मीडिया ने दोनों को घेर लिया, जिस कारण सिद्धार्थ गुस्से से लाल हो गए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगा दी।

Image

Sid Kiara

Sidharth gets angry on media: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पत्नी कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं और दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों काम से ब्रेक पर हैं और पत्नी कियारा आडवाणी का ख्याल रख रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ देर पहले ही पत्नी कियारा आडवाणी को लेकर डॉक्टर के पास गए थे, जहां मीडिया भी मौजूद थी। जब सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी कियारा आडवाणी के साथ लौट रहे थे तब मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद वो गुस्सा हो गए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगा दी।

मीडियावालों पर भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा क्लिनिक से बाहर आते दिख रहे हैं और तब तक उनकी पत्नी कियारा आडवाणी गाड़ी में बैठ चुकी थीं। जब तक सिद्धार्थ कार तक आते, तब तक मीडिया ने कियारा को घेर लिया। इसके बाद सिद्धार्थ ने कार के पास पहुंचकर कैमरापर्सन्स को पीछे किया और उन पर चिल्लाते हुए कहा कि आप लोग अपनी हदों में रहो और पीछे हटो। यूं सिद्धार्थ को गुस्सा करते कम ही देखा जाता है। यह पहला मौका है जब सिद्धार्थ कैमरे पर यूं गुस्सा हुए हैं।

अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो इन दिनों जाह्नवी कपूर के साथ परम सुंदरी शूट कर रहे हैं। ये रोमांटिक फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी पहली दफा साथ में दिखाई देंगे। इससे पहले सिद्धार्थ-जाह्नवी की जोड़ी को दर्शकों ने कभी साथ में नहीं देखा है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया है, जिस कारण उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article