Stree 2: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो रोल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्त्री 2 का खास कनेक्शन शक्ति कपूर से है। जी हां, आपने सही सुना है। 1999 में शक्ति कपूर की हॉरर फिल्म सर कटी लाश रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 25 साल बीत गए है।
अब 25 साल बाद श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी। फिल्म में सरकटे के आंतक को दिखाया गया है जो चंदेरी की महिलाओं को डरा रहा है। चंदेरी के लोग सरकटे से खुद को कैसे बचाते हैं। इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।
स्त्री 2 के सरकटे से है शक्ति कपूर का खास कनेक्शन
अब 25 साल बाद सरकटे का आंतक फिर से वापस आ गया है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस से पैपराजी ने कहा कि पिक्चर हिट है। एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर सबका धन्यवाद किया।
स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 90.2 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में राजकुमार के काम भी लोगों ने जमकर तारीफ की है। स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई थी। तीनों फिल्मों के मुकाबले स्त्री 2 का जबरदस्त बज है। सभी शोज हाउसफुल है। वेदा और खेल खेल में बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है।
