बॉलीवुड

जोया अख्तर संग बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आएंगे Salman Khan, फिल्ममेकर ने दिया हिंट!!

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट सिकंदर पर काम कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। फिल्म मेकर जोया अख्तर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो सलमान के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में काम कर सकती हैं। इस बात ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Image

Salman and Zoya Akhtar (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के मेगा स्टार हैं। उनके साथ हर डायरेक्ट काम करना चाहता है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फिल्म मेकर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' और 'गली बॉय' समेत कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक से पूछा गया कि क्या वो सलमान के साथ किसी बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। जोया ने कहा कि वो सलमान के साथ जरूर काम करना चाहेंगी। उनके साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। जब मुझे और सलमान को कोई प्रोजेक्ट साथ में पसंद आएगा। तो मैं जरूर उनके साथ काम करूंगी।

जोया ने कहा कि सलमान के साथ काम करना बहुत मजेदार होगा। सलमान इन दिनों डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज एंग्री यंग मेन: द सलीम जावेद स्टोरी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये सीरीज 20 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में सलमान, सलीम, जावेद, फरहान, जोया अख्तर साथ में नजर आए थे।

सिंकदर में नजर आएंगे सलमान

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों एआर मुरुगादॉस की सिकंदर पर काम कर रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल 1 जुलाई को पूरा हो गया है। फिल्म का मेजर एक्शन सीन सलमान और प्रतीक बबर के बीच में शूट होना है। इसके लिए अलग से सेट बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article