बॉलीवुड

Shraddha Kapoor का Rahul Mody संग रिलेशनशिप जल्द हो जाएगा ऑफिशियल, पब्लिक में एक साथ आएंगे नजर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 23, 2024, 02:07 PM IST

Shraddha Kapoor and Rahul Moody Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं, एक्ट्रेस को इंटरनेट पर काफी लोग पसंद करते हैं, इस बीच राहुल मोदी संग उनका रिलेशनशिप भी बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है, अब खबर सामने आ रही है कि दोनों का रिलेशनशिप ऑफिशियल होने वाला है।

Image

Shraddha Kapoor and Rahul Mody Relationship to be Official

Shraddha Kapoor and Rahul Moody Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं, एक्ट्रेस को इंटरनेट पर काफी लोग पसंद करते हैं, इस बीच राहुल मोदी संग उनका रिलेशनशिप भी बीते काफी समय से चर्चा में बना हुआ है, अब खबर सामने आ रही है कि दोनों का रिलेशनशिप ऑफिशियल होने वाला है। एक मीडिया पोर्टल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें इस महीने की शुरुआत में जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में एक साथ देखा गया था, जहां उन्हें काफी अटेंशन और प्यार भी मिला था। रिपोर्ट से पता चलता है कि वे एक-दूसरे को लेकर सीरियल हैं और उन्होंने अब अपनी भावनाओं को नहीं छिपाने का फैसला किया है।

इसी के साथ ही खबर सामने आ रही है कि राहुल मोदी संग श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप को एक्ट्रेस के परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब उन्हें किसी भी चीज का डर नहीं है।

राहुल और श्रद्धा का रिलेशनशिप होगा ऑफिशियल

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को श्रद्धा कपूर डेट कर रही हैं, यह खबर बीते काफी दिनों से वायरल हो रही है। दोनों को साथ में अंबानी परिवार के जामनगर में हुए फंक्शन में स्पॉट होने के बाद तो यह अफवाहें आसमान छूने लगे थे। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दोनों का रिश्ता अब जल्द ही ऑफिशियल होने वाला है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article