Shraddha Kapoor Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ घंटों पहले ही श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो मजेदार डांस करती नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो में डांस मूव्स देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस की तारीफ कर रहा है। यह गाना माइकल जैक्सन का है, जिसपर श्रद्धा कपूर ने अपने डांस मूव्स दिखाए हैं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो से ज्यादा फैन्स का ध्यान इसे शूट करने वाले इंसान ने खींचा है। फैन्स यह जानने को बेताब है कि वो कैमरामैन कौन है? कई लोगों ने बताया है कि यह वीडियो उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) द्वारा क्लिक किया गया है। (इसे भी पढ़ें: Rajinikanth ने बताया कैसी है सूर्या-तृषा की 'Karuppu', डायरेक्टर आरजे बालाजी को किया कॉल)
श्रद्धा का डांस करते हुए वीडियो बॉयफ्रेंड ने किया क्लिक
बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक्ट्रेस से गुजारिश करने के बाद यह वीडियो रिकॉर्ड किया और कहा, 'करो ना।' श्रद्धा कपूर के डांस मूव्स के बाद दोनों को मुस्कुराते हुए सुना गया। नार्मल आउटफिट में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्क्रीनराइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर राहुल मोदी इस दौरान शायद कोई स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे तभी श्रद्धा कपूर ने डांस कर फैन्स को आकर्षित कर दिया। हर बीट को पकड़ते हुए श्रद्धा कपूर ने जबरदस्त परफ़ॉर्मेंस दी है। उनका यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।' (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 7वें दिन मोहनलाल स्टारर के कलेक्शन में दिखा उछाल, कमाई रही इतने करोड़)
'ईथा' मूवी में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों में फिल्म 'ईथा' में देखा जाएगा। यह मूवी प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की एक बायोपिक है, जिसमें श्रद्धा कपूर को अहम भूमिका में देखा जाएगा। लक्ष्मण उतेकर इस मूवी का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। इस मूवी के अलावा श्रद्धा कपूर के पास 'नागिन' भी है, जिसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर राहुल मोदी एक जाने-माने स्क्रीनराइटर होने के बाद क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं।
