साउथ मूवीज

Rajinikanth ने बताया कैसी है सूर्या-तृषा की 'Karuppu', डायरेक्टर आरजे बालाजी को किया कॉल

Rajinikanth Reviews Karuppu: आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी सूर्या और तृषा कृष्णन की सुपरहिट फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) को देखने के बाद अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने इसकी जमकर तारीफ की है।

Image

रजनीकांत ने किया 'करुप्पु' का रिव्यू (Pic Credit: Instagram)

Rajinikanth Reviews Karuppu: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) 15 मई को रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि 'करुप्पु' तमिल स्टार सूर्या के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। क्रिटिक्स और दर्शकों ने भी इस मूवी को देखने के बाद जमकर तारीफ की थी। सूर्या के साथ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अहम रोल में नजर आ रही हैं। निर्माता और डायरेक्टर आरजे बालाजी दर्शकों से मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने 'करुप्पु' के डायरेक्टर आरजे बालाजी को कॉल कर उनकी तारीफ की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आरजे बालाजी ने बताया कि रजनीकांत 'करुप्पु' से काफी इम्प्रेस हुए हैं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 7वें दिन मोहनलाल स्टारर के कलेक्शन में दिखा उछाल, कमाई रही इतने करोड़)

रजनीकांत ने की 'करुप्पु' की जमकर तारीफ

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए 'करुप्पु' के डायरेक्टर आरजे बालाजी ने बताया कि तमिल सिनेमा के एक बड़े स्टार रजनीकांत ने 'करुप्पु' देखने के बाद उन्हें कॉल किया था। रजनीकांत ने को यह मूवी पसंद आई और उन्होंने इस खूब प्यार दिया। 'करुप्पु' के डायरेक्टर ने कहा, 'जब भी कोई अच्छी फिल्म रिलीज होती है तो रजनीकांत उसे देखते हैं। वो अक्सर फिल्म देखने के बाद टीम से मिलकर या फोन पर उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने मुझे कॉल पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बालाजी, सुपर, सुपर, सुपर! तुमने कमाल कर दिया। कितनी बड़ी हिट है यह! हम जल्द ही फिर मिलेंगे।' (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने अकड़ में आकर ठुकराई थीं ये 6 फिल्में, 'डॉन 3' की वजह से FWICE ने किया बैन)

Suriya and Trisha Krishnan’s Karuppu

Suriya and Trisha Krishnan’s Karuppu

'करुप्पु' ने दुनिया भर में की इतनी कमाई

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' को बनाने में मेकर्स ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अच्छी बात यह है कि दुनिया भर में यह 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। उम्मीद है कि यह मूवी आने वाले दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर ले। अगर ऐसा होता है तो यह सूर्या के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होगी। इस मूवी में इंद्रांस अनघा माया रवि, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी, मंसूर अली खान, जॉर्ज मैरीन और आडुकलम नरेन सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रजनीकांत भी अपनी आने वाली फिल्म 'जेलर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article