Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई थी। दिलचस्प बात यह है कि 7वें दिन यानी बुधवार को 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में उछाल देखा गया है। जीतू जोसेफ़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तो चलिए देखते हैं एक हफ्ते के अंदर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: छोटा पैकेट बड़ा धमाका जैसे साबित हुईं ये 6 फिल्में, दोनों हाथों से मेकर्स ने बटोरे रुपये)
7 दिनों में 'दृश्यम 3' ने कमाए इतने करोड़
पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 6.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बुधवार को मोहनलाल स्टारर ने मंगलवार के मुकाबले 2.3% की बढ़ोतरी दर्ज कराई है, जो 6.50 करोड़ रुपये था। सात दिनों में 'दृश्यम 3' ने कुल 75.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू का फायदा 'दृश्यम 3' को बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने अकड़ में आकर ठुकराई थीं ये 6 फिल्में, 'डॉन 3' की वजह से FWICE ने किया बैन)

Drishyam 3
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतना हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन अब 87.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी ओर मोहनलाल स्टारर 7वें दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें यह फिल्म 7 दिनों में 95.70 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। भारत और दुनिया बहर के कलेक्शन को मिलकर यह अब तक 183.08 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। आने वाले दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी।
मोहनलाल के अलावा 'दृश्यम 3' में मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी, बीजू मेनन, आशा शरथ, वीना नंदकुमार, शांति मायादेवी, दिनेश प्रभाकर, इरशाद, केबी गणेश कुमार, एडम औब, रियास नरमकला, मुहम्मद मुस्तफा, श्रीकांत मुरली, एंटनी पेरुंबवूर और कृष्णा प्रबा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
