बॉलीवुड

Shraddha Kapoor अपने घर लेकर आईं नई चमचमाती Lamborghini कार, कीमत उड़ा देगी आपके होश

Shraddha Kapoor's New Lamborghini Huracan Tecnica: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने दशहरा के खास मौके पर एक नई चमचमाती लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीद ली है। इस कार की कीमत जानकारी आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor's New Lamborghini Huracan Tecnica: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' के हिट होने के बाद श्रद्धा कपूर कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन पिक्स में श्रद्धा कपूर को नई कार लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका के साथ देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर इस लग्जरी कार की मालकिन बन गई हैं। यकीन मानिए इस कार की कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।

श्रद्धा कपूर ने एक नई शानदार कार लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीद ली है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 4.04 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक्ट्रेस ने नई कार के साथ पोज देते कई पिक्स क्लिक कराई हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लगा रही हैं। श्रद्धा कपूर का ये लुक देख लोगों की निगाहें उनपर से हट नहीं रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी को पहली बार बड़े परदे पर देखा गया था। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी। इस समय श्रद्धा कपूर के पास 'स्त्री 2' (Stree 2) भी है, जिसमें उन्हें राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा। 'स्त्री 2' के साथ-साथ श्रद्धा कपूर के पास सुपरनेचुरल ड्रामा 'नागिन' में भी नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article