बॉलीवुड

Sholay: 'बसंती' का किरदार नहीं निभाना चाहती थी हेमा मालिनी, एक्ट्रेस ने कहा था-'इतना छोटा रोल'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2025, 01:57 PM IST

Hema Malini on Sholay Role: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने हाल ही में अपनी आइकॉनिक फिल्म 'शोले' (Sholay) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हेमा मालिनी ने अभी हाल ही में इंटरव्यू दिया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं हेमा मालिनी ने क्या कहा है।

Image

Image Source: IMDb

Hema Malini on Sholay Role: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हेमा मालिनी की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच हेमा मालिनी का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने अपनी सुपरहिट फिल्म शोले (Sholay) को लेकर बात की। इस दौरान हेमा मालिनी ने ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया है। हेमा मालिनी फिल्म में अपने रोल बसंती को लेकर एक ऐसी बात बोली है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

बसंती नहीं बनना चाहती थी हेमा

हेमा मालिनी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए। बात है उस आइकॉनिक फिल्म शोले (Sholay) की, जिसने 50 साल पहले सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म की 50वीं एनिवर्सरी पर हेमा ने बताया कि वो बसंती का किरदार निभाने का एकदम मन नहीं था। हेमा मालिनी ने Hindustan Times से बातचीत के दौरान कहा कि 'जब मुझे फिल्म ऑफर हुई, मैं ज्यादा उत्साहित नहीं थी। मैंने सिप्पी (Ramesh Sippy) पूछा, ‘पक्का? आप मुझे एक टंगे वाली का इतना छोटा रोल दे रहे हैं?’ मैं पहले उनके साथ फिल्म सीता और गीता में काम कर चुकी थी, जहां मेरा डबल रोल था। इतने सारे बड़े स्टार्स के बीच बस एक कैरेक्टर? मुझे वो इंस्पायर नहीं कर रहा था। लेकिन रमेश सिप्पी कहा, बस हां कर दो, वरना बाद में पछताओगी।' हेमा मालिनी का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म शोले में नजर आए थे ये सितारे

फिल्म शोले में हेमा मालिनी के साथ-साथ शोले में धर्मेंद्र (Dharmendra), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan),जया भादुड़ी (Jaya Bhaduri), संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) और अमजद खान (Amjad Khan) अहम रोल में थे। फिल्म शोले में हेमा के रोल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article