बॉलीवुड

नहीं बंद हो रहा शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट, वीडियो शेयर कर फैंस को दी एक और नई खुशखबरी

Shilpa Shetty Share Update on Bastain : एक तरफ शिल्पा शेट्टी ने कल बताया था कि वह अपना फेमस रेस्टोरेंट बंद कर रही है। जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए थे। अब अपने चाहने वालों की खुशी को डबल करते हुए शिल्पा शेट्टी ने एक गुड न्यूज दी है।

Image

Image Source: Shilpa Shetty Instagram

Shilpa Shetty Share Update on Bastain: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) इन दिनों अपने रेस्टोरेंट बास्टियन को लेकर चर्चा में हैं। कल खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस अपने इस बांद्रा स्थित रेस्तरा को बंद कर रही है। जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए थे और हर जगह चर्चा हो रही थी कि शिल्पा शेट्टी घाटे में चल रही है। अब इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि बास्टियन बंद नहीं हो रहा है। बल्कि फैंस के लिए एक नया सरप्राइज है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल खुश हो जाएगा।

शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनका बास्टियन( Basatian) बंद नहीं हो रहा है। बल्कि वह कहीं और शिफ्ट हो रहा है। साथ ही बांद्रा के इस रेस्टोरेंट की जगह, शिल्पा शेट्टी एक नया कैफे खोल रही है। जिसका नाम है 'अम्माकई"। यह एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट होगा, जिसमें कपल इन्वेस्ट कर रहा है। बस्टियन जुहू में चला जाएगा और उसका नाम बदलकर "बस्टियन बीच क्लब रखा जाएगा"।

शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) ने बताया कि वह साउथ इंडियन रेस्टोरेंट के जरिए अपने रूट्स से जुड़ा रहना चाहती है। वह अपना ट्रेडिशन लोगों को सर्व करना चाहती है। अपनी इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने यह भी जिक्र किया कि, बस्टियन के बंद होने की खबर सुनकर लोग काफी परेशान हो गए थे। मुझे हजारों फोन भी आए, लेकिन मैं आप सबकी चिंता देखकर खुश हूं। बता दूं कि आपके प्यार से ये सबकुछ ऐसे ही चलता रहेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article