Shilpa Shetty's Post After Ed Raids: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक बार फिर गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर रेड मारी। ईडी की ओर से छापेमारी के बाद अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहला पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के माध्यम से शिल्पा शेट्टी ने बताने की कोशिश की है कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने ईडी की छापेमारी पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
सोमवार की सुबह शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, 'स्पाइनल वेव फ्लो एक ऐसी टेकनिक है, जो रीढ़ की हड्डी में आई ब्लॉकेज को दूर करने और स्पाइनल वेव को ट्रिगर करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसा करने का एक ही मकसद है कि नर्वस सिस्टम को आराम मिल सके और बॉडी से स्ट्रेस दूर हो जाए।' शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, 'जीवन में कुछ भी परमानेंट नहीं होता है और वेव्स की तरह ये रिमाइंडर के तौर पर काम करता है।'
शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट के जरिए यह कहा, 'हर पल मौजूद रहो, लहर की तरह उठो और लेकिन पानी की बहना ना भूलो।' शिल्पा शेट्टी को योग करते देखने के बाद कई लोगों ने उनकी फिटनेस की तारीफ की है। बताते चलें राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते लोगों से रिक्वेस्ट करते हुआ था कि उनके मामलों में पत्नी शिल्पा का नाम ना खींचे।
