Shilpa Shetty New Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके हसबैंड राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम एक 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस से जुड़ा है। जिसके बाद से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी खबरों में बनी हुई हैं। इस केस से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं जो एक्ट्रेस की मुश्किलों और बढ़ा रहे हैं। इन सब के बीच शिल्पा शेट्टी की नई तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो अपनी बहन शामिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की इन नई तस्वीरों में क्या खास बात है।
साईं बाबा के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह शामिता शेट्टी की नई तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शामिता शेट्टी सप्तश्रुंगी देवी मंदिर, शिरडी के साईं बाबा मंदिर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का ट्रेडिशनल लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ये तस्वीरें उस दौरान सामने आई है जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में सामने आया है। इन तस्वीरों को शिल्पा शेट्टी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी की सादगी की दिल खोलकर तारीफ की है।
शिल्पा शेट्टी ने दर्ज कराया बयान
60 करोड़ रुयये की ठगी के मामले में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को अपना बयान दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार EOW ने शिल्पा शेट्टी से लगभग 5 घंटे तक उनके आवास पर पूछताछ की। इस दौरान, शिल्पा शेट्टी ने अपनी विज्ञापन कंपनी के बैंक खाते में कथित लेनदेन की जानकारी दी। साथ ही साथ शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को कई दस्तावेज दिए हैं जिनकी जांच अधिकारी कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी की अभी हाल ही में सामने आई तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
