बॉलीवुड

Shilpa Shetty के बंगले पर पड़ा डाका, छोटी बेटी का सामान चुराकर भागे चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 16, 2023, 09:49 AM IST

Shilpa Shetty home theft: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस समय इटली में हॉलिडे मना रही हैं। इस बीच शिल्पा घर में चोरी का मामला सामने आ गया है। इतना ही मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Image

Shilpa Shetty House Theft

Shilpa Shetty home theft: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय इटली में हॉलिडे मना रही हैं। इस बीच शिल्पा घर में चोरी का मामला सामने आ गया है। इतना ही मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये घटना शिल्पा शेट्टी के जुहू में मौजूद घर पर हुई है। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के घर से कुछ कई कीमती सामना गायब हैं, बताया जा रहा है कि उनके छोटी बेटी की कुछ चीजें भी चोर अपने साथ ले गए थे। इस पूरे मामले में फिलहाल शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस समय हिरासत में लिए गए दोनों शख्स से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

मुंबई पुलिस के अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही उन्हें शिल्पा के घर में चोरी की शिकायत मिली, उन्होंने तुरंत एक्शन लिया, जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने दो शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शिल्पा शेट्टी के हाउसकीपिंग ने इस बात की जानकारी दी है कि दोनों चोरों में घर से कुछ कीमती सामन चुरा लिया है, दोनों ही घर के काफी अंदर तक आ गए थे। शिल्पा का घर जुहू में समन्दर किनारे बना हुआ है।

इटली में है शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी से एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर स्विमसूट में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि वह अपने परिवार के साथ इडली में हॉलिडे मना रही हैं। शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, 48 की उम्र में भी शिल्पा की खूबसूरती कहर ढाती है। एक्ट्रेस इस समम कई रियलिटी शो भी जज करती नजर आ रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article