बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले पर तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया बेबुनियाद

Shilpa Shetty Reacts on 60 Crore Fraud Case : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय विवादों में घिरी हुई है। एक्ट्रेस पर 60 करोड़ के फ्रॉड केस का मामला दर्ज हुआ है। लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने बयान में साफ-साफ बताया है कि सच क्या है।

Image

Shilpa Shetty React on 60 Crore Fraud Case

Shilpa Shetty Reacts on 60 Crore Fraud Case : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shetty) ने 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले से जुड़े आरोपों पर पहली बार खुलकर रिएक्ट किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में उन्होंने साफ कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। शिल्पा ने कहा है कि उन्हें एक ऐसे कानूनी विवाद में घसीटा गया है, जिसका उनके किसी भी फैसले या काम से कोई लेना-देना नहीं है। इन आरोपों की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने सालों बाद अचानक उनका नाम इस मामले में क्यों जोड़ा जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने बयान में दिया साफ-साफ जवाब

अपने बयान में शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने साफ कहा कि विवादों में रही कंपनी के साथ उनका काम सिर्फ प्रोफेशनल और लिमिटिड था। उन्होंने बताया कि वह कभी भी कंपनी के फाइनेंस या अंदरूनी फैसलों में शामिल नहीं रहीं और उनकी भूमिका को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। शिल्पा ने कहा कि उनका कंपनी से जुड़ाव नॉन-एग्जीक्यूटिव लेवल पर था, उनके पास न तो साइनिंग अथॉरिटी थी और न ही ऑपरेशंस या फाइनेंशियल फैसलों में कोई भूमिका। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अन्य सेलेब्रिटीज़ की तरह एक होम शॉपिंग चैनल के लिए प्रोडक्ट्स एंडोर्स किए थे, जिसका भुगतान अभी तक बकाया है। इसके अलावा, उनके परिवार ने कंपनी को करीब 20 करोड़ रुपये का लोन दिया था, जो अब तक वापस नहीं मिला। अंत में, शिल्पा ने इतने साल बाद लगाए गए आरोपों के समय पर भी सवाल उठाए।

आखिर में , शिल्पा शेट्टी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों और अंदाज़ों पर ध्यान न दें, बल्कि सिर्फ तथ्यों पर भरोसा करें। उन्होंने भरोसा जताया कि सच्चाई सामने आएगी और न्याय की जीत होगी।

क्या है 60 करोड़ फ्रॉड केस मामला

यह मामला मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत से जुड़ा है। इस साल की शुरुआत में, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा( Raj Kundra) पर कथित तौर पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था। यह शिकायत उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी है। कोठारी ने दावा किया है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस बढ़ाने के लिए पैसे इन्वेस्ट किए थे, लेकिन बाद में आरोप लगाया कि फंड का इस्तेमाल पर्सनल खर्चों के लिए किया गया। जांच अभी चल रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article