बॉलीवुड

Shilpa Shetty ने होलिका दहन में जलाया बांस, बेटी समिशा और पति राज कुंद्रा संग ऐसे किया सेलिब्रेशन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 7, 2023, 09:29 AM IST

Shilpa Shetty Celebrate Holika Dahan Video: शिल्पा शेट्टी को गुलाबी रंग के एथनिक सूट में देखा जा सकता है। साथ ही वो हाथ जोड़कर होलिका के सामने प्रार्थना करती दिख रही हैं। अनुष्ठान के हिस्से के रूप में शिल्पा होलिका में अनाज फेंकते हुए और उसके चारों ओर परिक्रमा करते हुए दिख रही हैं।

Image

shilpa shetty video

Shilpa Shetty and Samisha Celebrate Holika Dahan: होली 2023 का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। हर तरफ हर कोई होली सेलिब्रेट कर रहा है। त्यौहार के मौके पर शिल्पा शेट्टी भी पीछे नहीं रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर पर होलिका दहन समारोह रखा, जिसका एक वीडियो शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों विवान और समिशा, पति राज कुंद्रा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ होलिका दहन मनाती दिख रही हैं। रंगों का त्योहार मनाए जाने से पहले सोमवार को होलिका दहन मनाया गया, साथ ही कई हिस्सों में मंगलवार को ये सेलिब्रेट किया जाएगा। शिल्पा शेट्टी ने जीवन में नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए एक अनुष्ठान के बारे में भी बात की।

वीडियो में शिल्पा शेट्टी को गुलाबी रंग के एथनिक सूट में देखा जा सकता है। साथ ही वो हाथ जोड़कर होलिका के सामने प्रार्थना करती दिख रही हैं। अनुष्ठान के हिस्से के रूप में शिल्पा होलिका में अनाज फेंकते हुए, बांस की लकड़ी जलाते और उसके चारों ओर परिक्रमा करते हुए दिख रही हैं। शिल्पा के साथ उनकी मां और राज कुंद्रा भी खड़े नजर आ रहे हैं। साथ ही विवान ने नीले रंग की जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। वहीं समिशा गहरे नीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'होलिका दहन, हम छोटी-छोटी चिठ्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। यह होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी। वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखेंगी। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article