Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला की अचानक मौत हो गई है। उनकी मौत के कारण अभी सामने नहीं आए हैं शेफाली के निधन की खबर सुन फैंस की रातों की नींद उड़ गई हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी के भी तमाम सितारों को शेफाली की मौत से तगड़ा झटका लगा है। पॉपुलर सिंगर मीका सिंह समेत कई सेलेब्स ने शेफाली की मौत पर दुख जताया है। इस बीच शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोगों का कलेजा फट गया है।
अस्पताल से निकलते हुए कैमरे में कैद हुए पराग त्यागी
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। क्लिप में पराग त्यागी मुंबई के कूपर अस्पताल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पराग के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है। शेफाली की मौत से पराग त्यागी की दुनिया उजड़ गई है। लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए पराग को हौसला रखने के लिए कह रहे हैं। बता दें कि शेफाली और पराग की शादी साल 2014 में हुई थी। जब शेफाली की जिंदगी में पराग की एंट्री हुई तब एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक थी, क्योंकि वो अपने तलाक के मुश्किल वक्त से गुजर रही थीं। इसके बावजूद पराग ने शेफाली को अच्छे से संभाला और उनकी जिंदगी बदल दी। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए थे। हालांकि अब शेफाली की मौत के बाद पराग बुरी तरह टूट गए हैं।
कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट आया था, लेकिन डॉक्टर्स की टीम ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। पूरी जनक्री आने के बाद ही बताया जा सकता है कि असल में क्या हुआ था। जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि शेफाली की मौत की वजह क्या है। बताते चलें कि शेफाली जरीवाला ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था।
