बॉलीवुड

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, एक्ट्रेस का हाल बताते हुए बोले- मेरा दिल टूट गया..

Shatrughn Sinha Meets Hema Malini After Dharmendra Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा उनकी पत्नी व एक्ट्रेस हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि ये मुलाकात कैसी थी।

Image

फोटो क्रेडिट- शत्रुघ्न सिन्हा इंस्टाग्राम, हेमा मालिनी फैनपेज

Shatrughn Sinha Meets Hema Malini After Dharmendra Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन धर्मेंद्र बीते सप्ताह यानी 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र के निधन से फैंस और परिवार ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी झटका लगा था। धर्मेंद्र के जाने के बाद हर कोई उन्हें याद करता नजर आ रहा है। बॉलीवुड के चर्चित एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी धर्मेंद्र (Dharmendra) को याद किया और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया। इतना ही नहीं, वह धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) से मिलने भी पहुंचे। एक्टर ने बताया कि कैसे इस मुश्किल घड़ी में हेमा मालिनी से मिलना दिल तोड़ने वाला था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट शेयर कर लिखा, "मैं हमारी प्यारी फैमिली फ्रेंड हेमा मालिनी से मिला। हमारे प्यारे दोस्त और बड़े भाई धर्मेंद्र के जाने के बाद इस मुश्किल घड़ी में उनसे मिलना दिल तोड़ने वाला था। उनकी दोनों खूबसूरत बेटियों ईशा देओल और आहाना देओल से भी मुलाकात की और इस परिस्थिति में उन्हें दिलासा दिया। धरम जी एक दयालू और जेंटल सोल थे। वो भले ही आज हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी। उनके परिवार के लिए मुश्किल घड़ी में प्रार्थना कर रहे हैं और शांति की कामना करते हैं। भगवान अपना आशीर्वाद बनाए रखे।

बता दें कि हेमा मालिनी (Hema Malini) से मिलने से पहले धर्मेंद्र (Dharmendra) ने उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से भी मुलाकात की थी। वह दिल्ली से लौटने के बाद सीधा धर्मेंद्र के परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने एक-एक सदस्य के लिए ट्वीट में बातें भी लिखी थीं। अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा था, "उन सबसे मिलना बहुत खास रहा और हर कोई धरम जी को उनके अंदाज और काम के लिए याद कर रहा था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article