बॉलीवुड

कौन हैं CBFC के नए चेयरपर्सन Shashi Shekhar Vempati? लेंगे प्रसून जोशी की जगह

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति सीबीएफसी के नए चेयरपर्सन होंगे। शशि शेखर वेम्पति मशहूर मीडिया विशेषज्ञ हैं, जो प्रसून जोशी की जगह लेंगे।

Image

Shashi Shekhar Vempati becomes the new chairperson of CBFC

भारतीय सरकार ने बुधवार को शशि शेखर वेम्पति को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का नया चेयरपर्सन घोषित किया। शशि शेखर वेम्पति अपनी ज्वाइनिंग डेट से अगले 3 सालों तक सीबीएफसी के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 6 मई को ये जानकारी देश को दी है। शशि शेखर वेम्पति (Shashi Shekhar Vempati) से पहले भारतीय गीतकार और लेखक प्रसून जोशी सीबीएफसी के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। (ये भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata: भारत के असली हीरोज की कहानी बताएगी Kangana Ranaut की ये फिल्म)

6 मई को जारी किए गए स्टेटमेंट में मंत्रालय ने बताया है, "सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नोटिफिकेशन के जरिए श्री शशि शेखर वेम्पति को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वो ये जिम्मेदारी अगले 3 सालों तक निभाएंगे।" (ये भी पढ़ें: Spirit Release Date: Salman Khan से डरकर नहीं भागेंगे Prabhas, EID 2027 पर महाभिड़ंत पक्की)

कौन हैं शशि शेखर वेम्पति?

जिनको नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि शशि शेखर वेम्पति जाने-माने मीडिया विशेषज्ञ हैं जिन्होंने टीवी रेटिंग गाइडलाइंस की समीक्षा समिति की अध्यक्षता करके लोगों के बीच में अपनी साख बनाई और फिर प्रसार भारती के सीईओ पद की अहम जिम्मेदारी का निर्वहन किया। प्रसार भारती के सीईओ पद पर रहते हुए उन्होंने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को आधुनिक बनाने पर जोर दिया और इन्हें मजबूत बनाने की ओर कई बड़े कदम उठाए। सूचना के क्षेत्र में उनके सराहनीय कदमों के लिए हाल ही में सरकार ने उन्हें पद्म श्री के सम्मान से भी नवाजा है।

शशि शेखर वेम्पति लेंगे प्रसून जोशी की जगह

भारत के जाने-माने लेखक और गीतकार प्रसून जोशीअब तक सीबीएफसी के चेयरपर्सन की भूमिका अदा कर रहे थे। प्रसून जोशी के कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने का काम शशि शेखर वेम्पति करेंगे। शशि शेखर वेम्पति के सीबीएफसी चेयरपर्सन बनने से फिल्म बिजनेस वर्ल्ड में खुशी की लहर है और कई निर्माता-निर्देशकों को लगता है कि वो आने वाले वक्त में तकनीकि की मदद से फिल्म बिजनेस में कई बड़े बदलाव लाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article