Spirit Update: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म स्पिरिट की रिलीज को मेकर्स ने आगे बढ़ा दी। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि सलमान खान की वजह से प्रभास ने अपनी मूवी की रिलीज को आगे बढ़ा दी है। इस बीच मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म स्पिरिट तय डेट पर ही रिलीज होगी। (ये भी पढ़ें-Salman Khan से डर गए Prabhas, अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा क्लैश)

ईद 2027 पर रिलीज होगी प्रभास की फिल्म (pic credit-spirit poster)
स्पिरिट को लेकर आया अपडेट
फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही रिलीज होगी। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जैसा पहले से तय था। बड़े स्तर पर बनाई जा रही यह फिल्म अपनी योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है और इसे आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने पहले एनिमल जैसी बड़ी हिट दी थी। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और नई अभिनेत्री ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगी। स्पिरिट को एक बड़े पैन-वर्ल्ड एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है और इसे 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान से होगी टक्कर
यह फिल्म टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा, एडिट और डायरेक्ट किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं। स्पिरिट 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इसी समय पर सलमान खान और नयनतारा की फिल्म रिलीज होने वाली है। अब स्पिरिट और सलमान की मूवी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
