बॉलीवुड

दीपिका- कैटरीना के बाद YRF स्पाई यूनिवर्स में हुईं इस हसीना की एंट्री, आदित्य चोपड़ा जल्द करेंगे अनाउंसमेंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 17, 2023, 03:58 PM IST

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख, सलमान, कैटरीना और दीपिका जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम भी शामिल हो गया है। आदित्य चोपड़ा अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर जल्द बड़ा अनाउंसमेंट करने वाले हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को लेकर दर्शक काफी उत्सुक है।

Image

YRF SPY Universe (credit pic: instagram)

Sharvari Wagh Entry in YRF Universe: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। ये एक्शन फिल्मों के लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बनने वाला है। यशराज फिल्म की टाइगर 3, पठान वर्सेज टाइगर, वॉर 2 पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा कई फिल्मों को लेकर फैसला होने वाला है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ के बाद अब शरवरी वाघ की एंट्री होने वाली है। बंटी और बबली 2 एक्ट्रेस जल्द स्पाई यूनिवर्स की इस सीरज में नजर आने वाली हैं। प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा जल्द इस बात की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

आदित्य का मानना है कि शरवरी बहुत टैलेंटेड हैं और उन्हें लॉन्च करने का इससे बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है। स्पाई यूनिवर्स में सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन का नाम शामिल हैं। इसके अलावा खबर है कि जूनियर एनटीआर भी इस यूनिवर्स का हिस्सा हो सकते हैं।

शरवरी की हुईं स्पाई यूनिवर्स में एंट्री

रिपोर्ट के अनुसार, शरवरी वाघ अपने धमाकेदार डेब्यू के लिए पूरी से तैयार हैं। एक्ट्रेस अपनी फर्स्ट एक्शन फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। शरवरी के पास महाराजा भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद डेब्यू करने वाले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जर्नी महज 16 साल की उम्र में बतौर मॉडल शुरू की थी।

शरवरी ने प्यार का पंचनामा 2, बाजीराव मस्तानी, सोनू के टीटू की स्वीटी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। एक्ट्रेस आखिरी बार बंटी और बबली 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जा, सैफ अली खान और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में शरवरी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सनी कौशल को डेट कर रही हैं। एक्टर अक्सर सनी के फैमिली फंक्शन में स्पॉट होती है। दोनों वेकेशन पर भी साथ में जाते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article