साउथ मूवीज

Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा

एसएस राजामौली की 1400 करोड़ी वाराणसी के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। राजामौली ने वाराणसी ओटीटी राइट्स के लिए 500 करोड़ मांगे हैं लेकिन कोई भी ओटीटी प्लैटफॉर्म उन्हें ये रकम देने को तैयार नहीं है।

Image

Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म वाराणसी के ओटीटी राइट्स बिकने में आ रही दिक्कत
  • राजामौली ने मांगे 500 करोड़ रुपये
  • ओटीटी प्लैटफॉर्म्स ने मोटी रकम देने से किया इंकार

डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी नई फिल्म वाराणसी में व्यस्त हैं, जिसे 1400 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर वाराणसी को राजामौली ने ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है, जिस कारण हर कोई इस मूवी के लिए एक्साइटेड है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो राजामौली अपनी अपकमिंग बिग टिकिट एंटरटेनर के ओटीटी राइट्स के बदले में 500-600 करोड़ रुपये चाहते हैं, जिसके लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि कोई भी ओटीटी प्लैटफॉर्म उन्हें इतनी बड़ी रकम देने को तैयार नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Raj Nidimoru ने लगाई Salman Khan की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर पर पक्की मुहर!!

Varanasi के डिजिटल राइट्स बिकने में आ रही है दिक्कत

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली को लगता है कि उनकी अपकमिंग एंटरटेनर वाराणसी की ओटीटी कीमत लगभग 500-600 करोड़ रुपये है। हालांकि इंडस्ट्री का कोई भी ओटीटी प्लैटफॉर्म इतनी मोटी रकम देने के लिए तैयार नहीं है। पिछले कुछ समय में ओटीटी प्लैटफॉर्म्स ने कई मेगा बजट फिल्में मोटी रकम देकर खरीदी थीं लेकिन उनसे उन्हें कोई ज्यादा फायदा नहीं मिला। इसके बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म पहले से ज्यादा सिलेक्टिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओटीटी प्लैटफॉर्म्स वाराणसी के लिए 150-200 करोड़ रुपये ऑफर कर रहे हैं, जिसके लिए राजामौली तैयार नहीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर को CBFC ने दिया 'A' सर्टिफिकेट, इतना होगा रनटाइम

Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा

Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा

क्या प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर जाएंगे राजामौली?

वायरल हो रही रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली जरूरत पड़ने पर ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के साथ प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर जा सकते हैं। इससे ना तो उन्हें मोटी रकम डिमांड करने की जरूरत है और ना ही ओटीटी प्लैटफॉर्म्स को भारी भरकम रकम चुकानी पड़ेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article