Aneet Padda's Shakti Shalini: हाल ही में दिवाली के खास मौके पर दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। दिवाली के खास मौके पर अब फिल्म 'थामा' देखने से पहले दर्शकों को 'शक्ति शालिनी' का 60 सेकंड लंबा अनाउंसमेंट प्रोमो दिखाया गया। इस मूवी के लिए मेकर्स ने पहले कियारा आडवाणी की चुना था। मगर बाद में खबरें सामने आई है कि 'शक्ति शालिनी' में अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर दिया है। अनाउंसमेंट टीजर के साथ अनीत पड्डा की एंट्री की पुष्टि भी हो गई। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की यह अगली फिल्म होगी, जिसे साल 2026 में 24 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमर कौशिक ने फिल्म 'शक्ति शालिनी' के बारे में बात की और उन्होंने इसके लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना इसका कारण भी बताया।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अमर कौशिक ने कहा, 'अगले साल यानी 2026 में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की एक फिल्म ही आएगी। हमें लगता है कि यह लोगों के लिए ओवरडोज जैसा नहीं होना चाहिए। हम इतने कम समय में ज्यादा फिल्में भी नहीं दे सकते हैं। अगले साल केवल 'शक्ति शालिनी' को ही लाने का प्लान है।'
इस दौरान अनीत पड्डा की कास्टिंग पर भी अमर कौशिक ने चर्चा की और बताया कि कैसे उन्हें फाइनल किया गया। उन्होंने कहा, 'जब हम इस मूवी की स्क्रिप्ट लिख रहे तो हमें एहसास हुआ कि हमें एक यंग एक्टर चाहिए। हालांकि हमनें फिल्म 'सैयारा' भी देखी थी। बस इसके बाद हमें लगा कि अनीत पड्डा की इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी और हां कर दी।' अमर कौशक ने आगे कहा, 'इस मूवी की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू कर दी जाएगी।'
अनीत पड्डा को आखिरी बार रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सैयारा' में देखा गया था। इस मूवी में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया गया था।
