बॉलीवुड

बिक गया शक्ति कपूर का जुहू वाला अपार्टमेंट, जानें कितनी रकम में हुई डील?

Shakti Kapoor sold his Juhu Apartment: बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना जुहू स्थित अपार्टमेंट बेच किया है। शक्ति कपूर ने अपना अपार्टमेंट 6.11 करोड़ रुपये में बेचा है। शक्ति कपूर का ये अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके में था, जहां इंडस्ट्री के कई अभिनेता रहते हैं।

Image

Shakti Kapoor Juhu Home

Shakti Kapoor sold his Juhu Apartment: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने अपना जुहू स्थित अपार्टमेंट मोटी रकम में बेच दिया है। मीडिया की खबरों के अनुसार, शक्ति कपूर ने जुहू अपार्टमेंट की डील 6.11 करोड़ रुपये में की है। शक्ति कपूर का ये अपार्टमेंट मुंबई की एक पॉश कॉलोनी में स्थित था, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे बड़े कलाकार रहते हैं। शक्ति कपूर ने अपना अपार्टमेंट बेचने का फैसला क्यों लिया, यह अभी साफ नहीं है लेकिन इंडस्ट्री के कई कलाकार बीते दिनों में अपनी प्रॉपर्टी बेच चुके हैं, जिसमें अब शक्ति कपूर का नाम भी जुड़ गया है।

शक्ति कपूर ने कब बेचा अपना ये बंगला?

स्क्वायर यार्ड की खबर के अनुसार, शक्ति कपूर ने अपनी जुहू स्थित प्रॉपर्टी दिसम्बर 2024 में बेची थी। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रार के अनुसार शक्ति कपूर के अपार्टमेंट को बेचने के लिए 36.66 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई गई है और इसकी डील 6.11 करोड़ रुपये में हुई है। शक्ति कपूर इतनी बड़ी राशि को कैसे उपयोग में लेंगे यह अभी साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वो जुहू प्रॉपर्टी से कमाए गए रुपयों से कहीं दूसरी जगह इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

क्या बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे हैं शक्ति कपूर

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जल्द ही राहुल मोदी के साथ घर बसा सकती हैं। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल होती हैं, जिस कारण माना जा रहा है कि ये जल्द शादी कर सकते हैं। फैंस का मानना है कि शक्ति कपूर ने बेटी की शादी की तैयारियों के लिए अपना जुहू स्थित अपार्टमेंट बेचा है। अगर जुहू में रहने वाले कलाकारों की बात करें तो उनमें वरुण धवन, ऋतिक रोशन, मधु मेंटेना और साजिद खान जैसे लोगों के नाम हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article