बॉलीवुड

Shaitaan: 'मैदान' से पहले 'शैतान' लेकर आ रहे हैं Ajay Devgn, नए पोस्टर में दिखा जोश

Ajay Devgn's Shaitaan New Poster: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अजय देवगन ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'शैतान' का नया पोस्टर जारी कर दिया है। अभिनेता ने पोस्टर जारी करने के साथ यह भी बताया है कि 'शैतान' का टीजर 25 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रहा है।

Image

Shaitaan Poster

Ajay Devgn's Shaitaan New Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) काफी लंबे समय से अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी दौरान अजय देवगन ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए नई फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) का नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में अजय देवगन काफी अलग और अनोखे अवतार में दिखाई दे रहे हैं। बीते साल अजय देवगन ने इस फिल्म की घोषणा की थी और अब इस नए पोस्टर ने फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। पोस्टर जारी करते हुए अजय देवगन ने इसकी रिलीज डेट के साथ टीजर पेश करने की भी जानकारी दे दी है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि इसका टीजर कल यानी 25 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रहा है। इतना ही नहीं यह फिल्म 8 मार्च के दिन सिनेमाघरों में हिट करेगी। पोस्टर में आप अजय देवगन के साथ आर. माधवन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आ रही हैं। फैन्स भी फिल्म के पोस्टर में तीनों स्टार्स को देखने के बाद तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास 'शैतान' के अलावा कई फिल्में लाइनअप में हैं। 'शैतान' के रिलीज होने एक बाद अजय देवगन लंबे समय से अटकी हुई फिल्म 'मैदान' के लिए कमर कसेंगे। यह फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज होगी, जिसकी टक्कर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) से होती नजर आएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article