बॉलीवुड

Shaitaan: नए पोस्टर में दिखा Ajay Devgn-R Madhavan का दमदार लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Shaitaan Trailer Out on This Date: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने हाल ही में आने वाली फिल्म 'शैतान' का एक धांसू पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ट्रेलर की डेट भी जारी कर दी है। जानिए कब होगा 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज?

Image

Shaitaan Movie Poster

Shaitaan Trailer Out on This Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों एक के बाद एक अपकमिंग फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) के नए-नए पोस्टर जारी कर रहे हैं। फैन्स की बेताबी को ध्यान में रखते हुए अब अजय देवगन ने एक और नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अजय देवगन और आर माधवन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। पोस्टर में दोनों एक्टर्स का लुक फैन्स को पसंद आया है। पोस्टर के साथ-साथ यह भी जानकारी हाथ लगी है कि 'शैतान' के ट्रेलर की रिलीज डेट भी मेकर्स ने चुन ली है। आइए जानें कब अजय देवगन स्टारर का ट्रेलर दस्तक देगा।

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने सोशल मीडिया पर इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए बताया कि 'शैतान' का ट्रेलर 22 फरवरी के दिन रिलीज होगा। इस पोस्ट को अभिनेता ने कैप्शन दिया, 'जल्द ही शुरू होगी अच्छे और बुराई की असली जंग! शैतान का ट्रेलर कल यानी 22 फरवरी को रिलीज होने वाला है।' बता दें इस फिल्म में आर माधवन को अजय देवगन के अपोजिट देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। फिल्म में उन्हें विलेन के रूप में देखा जाएगा।

अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में दिखाई देंगी। यह फिल्म 8 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'शैतान' के अलावा अजय देवगन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय चल रही और ये भी इसी साल रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article