Shaitaan 2 Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) को लेकर खबरों में थे। इन सब के बीच अजय देवगन की फिल्म शैतान (Shaitaan) का सीक्वल यानी शैतान 2 (Shaitaan 2) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अभी हाल ही में आई एक रिपोर्ट में अजय देवगन की इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म शैतान 2 की शूटिंग कब शुरू होने वाली है।
इस साल से शुरू होगी 'शैतान 2' की शूटिंग
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान 2' से जुड़े अपडेट्स का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। अब इसी बीच फिल्म 'शैतान 2' को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। PeepingMoon की खबर के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म शैतान 2 की शूटिंग 2026 में शुरू होगी, और एक बार फिर डायरेक्टर विकस बहल (Vikas Bahl) ही इस प्रोजेक्ट को लीड करेंगे। 'शैतान 2' में भी कहानी को उसी तरह डरावना और रोमांचक रखने की प्लानिंग है लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि पुरानी कास्ट वापसी करेगी या नए चेहरे दिखेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म शैतान में नजर आए थे ये सितारे
फिल्म शैतान में अजय देवगन के साथ ज्योतिका (Jyothika), जानकी बोदीवाला (Janki Bodiwala) और आर. माधवन (
