बॉलीवुड

Suhana Khan के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे शाहरुख खान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 26, 2023, 04:16 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी बेटी सुहाना (Suhana) के साथ बिग बजट फिल्म में नजर आएंगे। इस बिग बजट फिल्म में सुहाना लीड रोल प्ले करेंगी। किंग खान फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। फैंस शाहरुख और सुहाना को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Image

shahrukh khan and suhana (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का बिजनेस किया। पठान के बाद एक्टर की डंकी और जवान रिलीज होने वाली है। किंग खान की जवान इस साल 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म डंकी के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। डंकी के सेट से शाहरुख और तापसी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

शाहरुख इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लेकर बिजी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ बिग बजट फिल्म में साथ काम करेंगे। इस फिल्म में सुहाना लीड रोल प्ले करेंगी।

शाहरुख- सुहाना साथ में स्क्रीन करेंगे शेयर

इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस कर रहे हैं। शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। सिद्धार्थ आनंद इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर लीड रोल में हैं।

इस फिल्म में शाहरुख खान डियर जिंदगी जैसा कैमियो रोल प्ले करेंगे। फैंस इस बात से बेहद खुश है कि पहली बार शाहरुख और सुहाना साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा शाहरुख अपने बेटे आर्यन की वेबसीरीज में भी कैमियो रोल प्ले करेंगे। हालांकि आर्यन इंडस्ट्री में बतौर एक्टर नहीं राइटर डेब्यू कर रहे हैं।

सुहाना खान अपनी फिल्म द आर्चीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से सुहाना एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं। सुहाना के साथ खुशी कपूर और अगस्तय नंदा लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article