Kiara Advani Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की प्रेग्नेंसी की न्यूज तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर कई न्यूज पोर्टल दावा कर रहे हैं कि कियारा आडवाणी अब मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी के महीने में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी की थी। शादी के चार महीने बाद अब कियारा की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके बेबी बंप की फोटो पर फैंस का नजरें अटक गई हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) के प्रमोशन के लिए एक फोटो कियारा और कार्तिक ने शेयर की है, फैंस का मानना है कि इस तस्वीर में कियारा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। आइए इस वायरल फोटो पर एक नजर डालते हैं।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं कियारा आडवाणी?
अभी तक किया्रा आडवाणी या सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, दोनों की शादी को अभी चार महीने से कुछ ज्यादा ही समय हुआ है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर 'सत्यप्रेम की कथा' के प्रमोशन का एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में कियारा और कार्तिक एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में फैंस की नजरें कियारा के बेबी बंप पर जा रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो पर जमकर कमेंट सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कियारा प्रेग्नेंट हैं?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल्दी खुशखबरी आने वाली है लगता है।'
29 जून को रिलीज होगी 'सत्यप्रेम की कथा'
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दमदार रिएक्शन मिला है। अब मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
