Shahrukh Khan King Shooting Delay: शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की अपकमिंग मूवी किंग( King) पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ये फिल्म बहुत खास है क्योंकि इस फिल्म से शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होने वाली थी जिस पर अभी अपडेट आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो किंग की शूटिंग में देरी हो सकती है, देश में चल रही तनाव की स्थिति देखते हुए किंग की टीम ने शूटिंग को आगे टाल दिया है। आइए बताते हैं क्या है नई अपडेट
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार किंग( King) की टीम ने फिल्म की शूटिंग को अभी के लिए रोक दिया है। फिल्म जिसकी शूटिंग मई में ही शुरू होने वाली थी अब नहीं होगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि युद्ध विराम के बावजूद, हालात काफी नाजुक बने हुए हैं अभी कोई भी बड़ा फैसला लेना सही नहीं है। इसलिए, हर कोई सोच रहा है कि क्या यह उनके प्रोजेक्ट को फ्लोर पर लाने का सही समय होगा। किंग की टीम 16 मई को काम कर रही है, जिस दिन से उन्हें फिल्मांकन शुरू करने की उम्मीद है। इसमें आगे कहा गया है, भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद के प्रभाव हर जगह महसूस किए जा रहे हैं। लोगों को भरोसा नहीं है कि अभी फ़िल्में रिलीज़ करने से सफलता मिलेगी या नहीं । फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले इंतजार कर रहे हैं।
बताते चले कि राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म भूल-चूक माफ को भी रिलीज से रोक दिया गया था। इसके अलावा आमिर खान ने भी अपनी फिल्म सितारे जमीन के ट्रेलर लॉन्च पर रोक लग दी थी। भारत-पाकिस्तान के युद्ध के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में यह चल रहा है।
