शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डेब्यू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आर्यन इंडस्ट्री में बतौर एक्टर नहीं डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। आर्यन की वेब सीरीज का नाम स्टारडम है। स्टारडम में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में दिखाया जाएगा। आर्यन ने अपने बचपन से स्टारडम को एक्सपीरियंस किया है। आर्यन की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में शाहरुख खान और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्टार्स वेब सीरीज के अलग-अलग हिस्सों में नजर आएंगे। सीरीज में दोनों की अहम भूमिका होगी। दोनों एक्टर्स आर्यन के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
आर्यन की वेबसीरीज में नजर आएंगे ये सुपरस्टार्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन खान की वेबसीरीज में छह एपिसोड होंगे। हालांकि इस बात को लेकर ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं दिया गया है। इस वेब सीरीज पर पिछले तीन महीनों से प्री -प्रोडक्शन का काम चल रहा है। सीरीज की शूटिंग मुंबई में मई महीने के आखिरी में शुरू हो सकती है। आर्यन ने अपने डेब्यू के बारे में पिछले साल दिसंबर महीने में जानकारी दी थी।
आयर्न ने फोटो शेयर की थी जिसमें एक बुकलेट पर आर्यन खान लिखा हुआ था और रेड चिल्लीज का क्लैप बोर्ड रखा हुआ था। आर्यन ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा था, रैपअप द राइटिंग और एक्शन का इंतजार नहीं हो रहा है। इतना हीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अपने धमाकेदार डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुहाना जोया अख्तर के साथ द आर्चीज में नजर आएंगी। सुहाना के साथ जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। द आर्चीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान और डंकी को लेकर चर्चा में हैं। जवान सिनेमाघरों में 9 सितंबर को दस्तक देगी।
