बॉलीवुड

Ask SRK On Twitter: फैन ने पूछा Pathaan में Salman Khan की एंट्री कब होगी, Shah Rukh Khan बोले 'जब तुम...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 08:21 PM IST

Ask SRK On Twitter: शाहरुख खान (Shahrukh khan) ने आस्क मी एनीथिंग सेंसेशन के दौरान फैंस के सवालों का जवाब दिया। एक्टर ने अपनी फिल्म पठान को लेकर भी बात की। शाहरुख ने एक फैन के सवाल पर जवाब देते हुए बताया पठान में कब होगी भाईजान (Salman khan) की एंट्री?

Image

shahrukh and salman

Ask SRK On Twitter: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh khan) अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। एक्टर ने ट्विटर पर 13 साल पूरे होने की खुशी में फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेंसेशन रखा था। इस सेंसेशन के दौरान एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) के बारे में बात की। पठान स्टार ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने शाहरुख से सलमान खान के कैमियो रोल से जुड़ा सवाल पूछा। शाहरुख ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आस्क मी एनीथिंग सेंसेशन के दौरान शाहरुख खान से फैन ने पूछा कि सलमान में पठान की एंट्री कब होगी? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, पठान एक इंटररेक्टिव फिल्म है। आप जब भी फिल्म देखने आया तब टिकट खरीदने के लिए QR कोड का इस्तेमाल करे और वो फिल्म में आएंगे। एक्टर ने अपने सेंसेशन के दौरान कई चीजों के बारे में बात की।

सलमान के कैमियो पर शाहरुख ने दिया हिंट

srk (2)

srk (2)

शाहरुख को ट्विटर पर आए 13 साल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैंने महसूस किया ट्विटर पर 13 साल हो गए। आप सबके साथ बहुत मजा आया। आप सभी ने मुझे बहुत सारा प्यार दिया। मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। लंबे समय बाद दोनों सुपरस्टार को साथ में देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटेड होने वाला है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में है। पठान को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने पठान के ट्रेलर का खुलासा कर दिया है। पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article