बॉलीवुड

शाहरुख खान की Pathaan का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने निकाली ट्रोलर्स की हेकड़ी नहीं बदलेगा फिल्म का नाम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 03:36 PM IST

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स लगातार फिल्म को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने खुलासा कर दिया कि कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

Image

shahrukh khan pathaan (credit pic: instagram)

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पठान को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। पठान का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है, तब से फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। यूजर्स फिल्म के नाम को भी लगातार बदलने की मांग कर रहे थे। बेशर्म रंग में दीपिका की ऑरेंज बिकिनी तक विवाद का मुद्दा बनी थी। फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (CBFC) के चेयरपर्स प्रशून जोशी ने मेकर्स से फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर बदलाव करने के लिए कहा था।

अब फिल्म क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि शाहरुख की फिल्म पठान का नाम नहीं बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज हो रहा है। टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसलिए, उम्मीद करें कि ट्रेलर मेल्टडाउन का कारण बनेगा। विजुअली स्टनिंग ट्रेलर बड़े पैमाने पर एक्शन एंटरटेनर प्रेमियों के लिए एक दावत है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन है।फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार होने वाला है। पठान का दूसरा गाना झूम उठे पठान कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था। पठान में दीपिका, शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम लीड रोल में है।

4 साल बाद शाहरुख खान इस फिल्म से कमबैक कर रहे हैं। इस साल एक्टर की तीन फिल्में रिलीज होगी। शाहरुख नयनतारा के साथ जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म को अतली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article