बॉलीवुड

कॉकटेल 2 के बाद इस मूवी में धमाल मचाएंगे Shahid Kapoor, डायरेक्टर अमित शर्मा संग मिलाया हाथ

Shahid Kapoor Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो एक रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगे।

Image

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर (pic credit-instagram)

Shahid Kapoor Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ओ रोमिया हाल ही में रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने लोगों का दिल जीता था। हालांकि फिल्म ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। अब शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि शाहिद कपूर ने मशहूर डायरेक्टर अमित शर्मा (Amit Sharma) से हाथ मिला लिया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(ये भी पढ़ें-'कॉकटेल' से हो रही 'Cocktail 2' की तुलना पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'यह फ्रेंचाइजी है...')

shahid kapoor.

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद कपूर (pic credit-instagram)

रोमांटिक कॉमेडी मूवी में नजर आएंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर एक बार फिर अलग तरह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद अब निर्देशक अमित शर्मा के साथ एक नई फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। यह फिल्म एक शादीशुदा कपल की कहानी होगी, जिनकी आत्माएं अचानक एक-दूसरे के शरीर में चली जाती हैं। इसके बाद दोनों की जिंदगी में मजेदार और भावुक घटनाएं शुरू हो जाती हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म में कॉमेडी के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा।

लीड एक्ट्रेस पर हो रही है चर्चा

यह फिल्म शाहिद कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में नया नाम होगी। इससे पहले वह तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। फिल्म के लिए अभी लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स कियारा आडवाणी और जाह्नवी कपूर से बातचीत कर रहे हैं। अगर जाह्नवी कपूर इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह पहली बार होगा जब वह शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं कियारा और शाहिद की जोड़ी पहले कबीर सिंह में सुपरहिट साबित हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 2026 के दूसरे हिस्से में फ्लोर पर जाएगी और 2027 के बीच में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article