बॉलीवुड

'कॉकटेल' से हो रही 'Cocktail 2' की तुलना पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'यह फ्रेंचाइजी है...'

Kriti Sanon on Cocktail 2: साल 2012 की हिट मूवी 'कॉकटेल' (Cocktail) से हो रही 'कॉकटेल 2' की तुलना पर अब कृति सेनॉन ने चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि यह एक फ्रेंचाइजी है ना कि सीक्वल।

Image

'कॉकटेल 2' की तुलना पर बोलीं कृति सेनॉन (Pic Credit: Instagram)

Kriti Sanon on Cocktail 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनॉन और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'कॉकटेल 2' चर्चा में बनी हुई है। फैन्स के बीच इस मूवी को लेकर तगड़ा बज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई बार साल 2012 की हिट मूवी 'कॉकटेल' (Cocktail) और 'कॉकटेल 2' के बीच तुलना होती देखी गई है। ऐसे में अब कृति सेनॉन ने 'कॉकटेल' की 'कॉकटेल 2' से हो रही तुलना पर अपना रिएक्शन दिया है। कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने यह क्लियर कर दिया है कि 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) सीक्वल नहीं बल्कि एक फ्रेंचाइजी है।

पहले पार्ट से हो रही 'कॉकटेल' 2 की तुलना पर बोलीं कृति सेनॉन

हाल ही में फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स के दौरान 'कॉकटेल' और 'कॉकटेल 2' के बीच हो रही तुलना पर कृति सेनॉन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि तुलना तो होनी ही है लेकिन अच्छी बात यह है कि यह कोई सीक्वल नहीं है बल्कि यह एक फ्रेंचाइजी है। इसलिए यह एक 'वाइब फ्रेंचाइजी' है। इस मूवी के किरदार भी एकदम अलग है।' (इसे भी पढ़ें: ज्योति सिंह ने पति Pawan Singh पर कसा तंज, बोलीं 'औरत की हाय तुम्हें बर्बाद...')

cocktail 2

cocktail 2

इस दौरान कृति सेनॉन अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना की भी जमकर तारीफ की। कृति सेनॉन ने बताया कि वो एक अच्छी और मिलनसार इंसान हैं। उनमें कोई हीन-भावना नहीं है। वो बहुत अच्छी हैं और वो अच्छा माहौल क्रिएट करती हैं। उनकी वाइब मुझे प्रभावित करती है। उनके अंदर पॉजिटिविटी है। मुझे उनके साथ काफी मजा आया।' (इसे भी पढ़ें: कुंडल-मांग टीका बेचती है बॉबी देओल की एक्स-गर्लफ्रेंड, 1st पति से हुआ तलाक... 80's में थी स्टारनी)

होमी अदजानिया फिल्म 'कॉकटेल 2' का निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी में शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर 'कॉकटेल' की बात करें तो इस मूवी में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आई थीं। यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण का कैमियो हो सकता है लेकिन मेकर्स ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article