बॉलीवुड

Shahid Kapoor ने EX-गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान की तरीफों के बांधे पुल, यूजर्स बोले- 'मीरा को मिर्ची लगेगी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 08:31 AM IST

Shahid Kapoor on Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इस समय अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ परफेक्ट फैमिली मैन की भुमिका निभा रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ की है।

Image

Shahid Kapoor on Kareena Kapoor khan

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहिद कपूर ने की करीना कपूर खान की तारीफ।
  • सैफ अली खान को लेकर कही ये बात।
  • एक्टर ने मीरा राजपूत की एक खराब आदत भी बताई है।

Shahid Kapoor on Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) 9 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। बड़े पर्दे की जगह फिल्म को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। जिस वजह से फैंस मूवी देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस समय एक्टर की इमेज मीरा राजपूत और बच्चों के साथ परफेक्ट फैमिली मैन की बन गई है। इस बीच उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने करीना कपूर खान की जमकर तारीफ की है, आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

'उसमें सुपरस्टार वाली क्वालिटी थीं'

करीना कपूर खान के बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा, 'उनकी पहली फिल्म से ही पता चल गया था कि वह सुपरस्टार बनने वाली हैं, उनमें वो क्वालिटी है।' इसके साथ ही सैफ अली खान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने जवाब दिया, 'अगर सैफ मुझे मिलते हैं तो मैं उन्हें हाय करूंगा, पहले भी फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान हमने एक साथ जिम ज्वाइन की थी।' इसके साथ ही शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा, 'मीरा की ये गलत आदत है कि वह मुझे कभी कोई क्रेडिट नहीं देती है।' शाहिद कपूर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5 सालों तक चला शाहिद-करीना का रिलेशनशिप

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर खान करीब 5 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, हालांकि बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। अब करीना और शाहिद अपनी-अपनी जिंदगी में खुश नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article